Categories: छपरा

छपरा में मतगणना केंद्र के बाहर पुलिस पर पथराव, थानेदार का सिर फटा

छपरा: इंजीनियरिंग कॉलेज में बनाए गए मतगणना केंद्र के बाहर बुधवार को पुलिस पर पथराव करने की वीडियो वायरल होने के बाद 100 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुफस्सिल थाने में एफ आई आर दर्ज की गई है। पथराव में अमनौर थाने के सब इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार का सर फट गया और वह पूरी तरह से चोटिल हो गए। उन्हें मतदान केंद्र के बाहर लगे एंबुलेंस से छपरा सदर अस्पताल के इमरजेंसी में लाया गया जहां उनका इलाज किया गया। मालूम हो कि जलालपुर प्रखंड के पंचायत चुनाव की मतगणना चल रही थी। वहीं किसी पंचायत के हारे प्रत्याशी के समर्थकों ने जीते हुए प्रत्याशी के कुछ समर्थकों पर हमला बोल दिया।

उसके बाद दोनों समर्थक आपस में भिड़ गए। पुलिस जब बीच-बचाव करने के लिए पहुंचे तभी पुलिसकर्मियों पर असामाजिक तत्वों ने पथराव शुरू कर दिया जिसमें सब इंस्पेक्टर समेत आधा दर्जन पुलिस कर्मियों को चोट आ गई। पुलिस जब तक कार्रवाई करती तब तक के सब भाग चुके थे। मुफस्सिल थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर जोगिंदर प्रसाद ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वीडियो फुटेज के आधार पर एक एक व्यक्ति को चिन्हित कर पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेजेगी। वही वीडियो फुटेज से असामाजिक तत्वों की पहचान की जा रही है। पुलिस पदाधिकारी ने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026