Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

होमगार्ड हत्या मामले में आरोप गठित

परवेज अख्तर/सिवान : होमगार्ड वासिंद्र नाथ पांडेय हत्याकांड मामले मे बुधवार को अपर जिला न्यायाधीश चतुर्थ मनोज कुमार तिवारी की अदालत ने हत्या एवं षड्यंत्र को ले अजहरुद्दीन बेग उर्फ लड्डन पर आरोप गठित कर दिया। अदालत ने लड्डन पर भादवि की धारा 302 एवं 120 बी तथा आर्म्स एक्ट के अंतर्गत आरोप गठित कर दिया। अदालत ने लड्डन के अलावा दो अन्य अप्राथमिकी अभियुक्त चंदन सिंह एवं तारकेश्वर पर भी उपरोक्त धाराओं के अंतर्गत आरोप गठित कर दिया। अदालत में लड्डन की ओर से अधिवक्ता नवीन कुमार श्रीवास्तव ने बहस करते हुए कहा कि लड्डन मामले में निर्दोष है तथा बहस एवं गवाही के दौरान उसकी निर्दोषिता साबित कर दी जाएगी। ज्ञात रहे कि होमगार्ड के जवान वासिंद्र नाथ पांडेय मंडल कारा से जब ड्यूटी कर देर शाम अपने घर हुसैनगंज थाना के मड़कन गांव लौट रहे थे तो उनकी हत्या गांव के गोली मार कर दी गई थी। वासिंद्र पांडेय की हत्या दिसंबर 17 में हुई थी। पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में उपरोक्त तीनों को अभियुक्त बनाया है। अभियोजन की ओर से अपर लोक अभियोजक अच्छेलाल यादव ने बहस किया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026