Siwan News

सड़क दुर्घटना में दो घायल, एक रेफर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के विभिन्न जगहों पर सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए। इसमें एक ही स्थिति गंभीर होने के कारण गोरखपुर रेफर कर दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बड़हरिया थाना क्षेत्र के बड़हरिया-तरवारा मुख्यमार्ग पर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर बाजार और शिवधारी मोड़ के बीच मंगलवार की शाम में चारपहिया वाहन को साइड देने के दौरानसंतुलन खोने से बाइक चालक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक जीबी नगर थाना क्षेत्र के गौर गांव निवासी लालचंद राउत का पुत्र सोनू राउत है। घायल युवक को ग्रामीणों के सहयोग से बड़हरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। घटना के बाद वाहन चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा। वहीं दूसरी ओर जीबी नगर थाना क्षेत्र के फखरुद्दीनपुर-चाड़ी रोड पर अहिरनी गांव निवासी जमादार यादव को एक अनियंत्रित बाइक ने पीछे से धक्का मार दिया जिससे वह घायल हो गया। घायल को ग्रामीणों ने पुलिस के सहयोग से सदर अस्पताल पहुंचाया जहां से चिकित्सकों ने उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण गोरखपुर रेफर कर दिया। मौके पर ग्रामीणों ने धक्का मारने वाले इसी थाना क्षेत्र के धराजपुर निवासी महबूब मियां के पुत्र दिलहसन मियां को बंधक बना लिया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे मुक्त करा दिया तथा क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष ललन प्रसाद ने बताया कि इस मामले में परिजनों द्वारा आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024