परवेज अख्तर/सिवान : जिले के पचरुखी प्रखंड के 18 पंचायत में सात निश्चय योजना के अंतर्गत प्रखंड के सभी पंचायतों में होने वाला नलजल योजना की जांच शनिवार को बीडीओ डॉ. इस्माइल अंसारी ने की। बीडीओ ने कहा कि प्रखंड के सभी पंचायतों को मिलाकर 52 नलजल योजना का कार्य पूर्ण होने का रिपोर्ट विभाग को भेजा जा चुका है। इन्ही पूर्ण योजनाओं को विभागीय आदेशनुसार टीम बनाकर शनिवार को जांच किया गया। इसमें निर्माण कार्य मे उपयोग सामग्री की गुणवत्ता एवं वर्तमान स्थिति से विभाग को अवगत कराया गया। जांच के लिए प्रखंड में 9 टीम बनाई गई थी । सभी प्रत्येक टीम को 2-2 पंचायत के कार्यों की जांच करनी थी, जांच टीम में प्रखंडस्तरीय सभी पदाधिकारी शामिल थे। वहीं कुछ जगहों पर अधुरा था जो जल्द सुधार करने की चेतावनी दी गई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…