छपरा: जिले के मशरक थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात्रि गश्ती में गुप्त सूचना के आधार पर अरना पंचायत के सपही गांव से छः कार्टून अंग्रेजी शराब के साथ धंधेबाज को दबोच लिया गया। मामले में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि में गुप्त सूचना मिली कि अवैध शराब बिक्री के लिए आने वाली है तों जमादार अरूण प्रकाश की अगुवाई में दल बल गठित कर छापेमारी की गई।
जिसमें मोटरसाइकिल पर लदी 6 कार्टून अग्रेजी शराब के साथ सपही गांव निवासी रविकांत कुमार पिता ज्ञानी मांझी को दबोच लिया गया। जप्त शराब 8 पीएम की 180 एमएल की 288 पीस फ्रूटी हैं जो बोरी में भरकर मोटरसाइकिल पर रबर से बाधा गया था। गिरफ्तार को थाना में लाकर प्राथमिकी दर्ज कर मंडल कारा छपरा भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।वही मोटरसाइकिल पर लदी शराब बरामदगी से शराब विक्रेताओं में हड़कंप मचा हुआ है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…