परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सराय ओपी क्षेत्र के माहपुर में एक जमीन पर हो रहे चार दिवारी के काम को दूसरे पक्ष ने रुकवा दिया. बताते चले कि माहपुर में 25 कट्ठा ग्यारह धुर जमीन खाली पड़ा हुआ है. जिस पर कई लोग अपना-अपना दावा कर रहे हैं. शनिवार को एक निजी विद्यालय द्वारा चार दिवारी निर्माण का कार्य कराया जा रहा था तभी दूसरे पक्ष जे लोगो ने उसको रुकवा दिया. दूसरे पक्ष के माहपुर निवासी बलिंदर यादव ने 12 कट्ठा जमीन पर दावा करते हुए कहा है कि यह जमीन हम लोगों का है. उन्होंने यह भी कहा है कि एक निजी विद्यालय द्वारा 25 कट्ठा 11 धूर में चारदीवारी का निर्माण कराया जा रहा है जो पूरा जमीन विद्यालय का नहीं है. 25 कट्ठा 11 धुर जमीन में तकरीबन 12 कट्ठा जमीन बलिंदर यादव, रामजीत सिंह, देवराती देवी, उषा देवी, रामकली देवी का है. जिसका खाता नंबर 116 और सर्वे नंबर630, 612व एक अन्य है.
बताते चलें कि शुक्रवार को जमीन पर निजी विद्यालय द्वारा चारदीवारी निर्माण का कार्य चल रहा था तभी दावा करने वाले दावेदार जमीन पर पहुंचे और कहा कि 25 कट्ठा 11 धूर में 12 कट्ठा जमीन हमारा अलग कर दो और अपने जमीन पर निर्माण का कार्य कराओ. जिसके बाद किसी ने इसकी सूचना पचरुखी सीओ, सदर एएसडीओ और सदर बीडियो और सराय ओपी को दी कुछ ही मिनटों के बाद पुलिस प्रशासन निर्माण कार्य हो रहे उस जमीन पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. दावा करने वाले लोगों का कहना था कि जब मेरा जमीन है तो इस पर दूसरे का निर्माण कैसे होगा. बलिंदर यादव ने यह भी कहा कि जमीन हमलोगों ने 1992 में रजिस्ट्री करायी थी और यह मामला कोर्ट में चल रहा है. इधर जमीन पर हो रहे कब्जे को देखने के बाद सभी दावेदारों ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है .इधर जमीन पर हो रहा है चारदीवारी निर्माण को रुकवा दिया गया है. लेकिन दावेदारों का यह भी कहना है कि जब मामला कोर्ट में चल रहा है तो जमीन पर निर्माण कार्य कैसे शुरू हो गया. क्योंकि देखा जाता है कि मामला चलने तक जब तक फैसला नहीं आती है तब तक जमीन पर निर्माण नहीं होती है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…