छपरा : जिले के दरियापुर थानांतर्गत बेला गांव मे एक बच्ची की मही नदी मे डूबने से मौत हो गई. मृतका दरियापुर थाना क्षेत्र के मुजौना गांव निवासी हरेराम महतो की 09 वर्षीय पुत्री अंशु कुमारी बतायी गई है. वह अपने नाना के यहां बेला आयी हुई थी. वह संध्या प्रहर शौच के लिए मही नदी की तरफ गयी थी, जहां पैर फिसलने के कारण वह गहरे पानी में चली गई. जिससे उसकी मौत डूबने से हो गईं. जब तक उसे नदी से निकाला जाता तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. बच्ची का शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया. शव को पानी से निकाल कर पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया है. रात्रि होने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…