Categories: जिला

छपरा : मशरक में एलआईसी अभिकर्ताओं की हुई बैठक

एजेंट के बदौलत ही एलआईसी हो रहा है कामयाब

छपरा : भारतीय जीवन बीमा निगम की छपरा शाखा एक से जुड़े अभिकर्ताओं की बैठक रविवार को मशरक के बंगरा आर एस पेट्रोलियम के प्रांगण में आयोजित की गयी। पूरी चलो प्रतियोगिता को सफल बनाने की चर्चा की गई साथ ही अधिक से अधिक अभिकर्ताओं को इस प्रतियोगिता में शामिल होने का आह्वान किया गया। शाखा प्रबंधक शाखा-1 वीर प्रताप सिंह और विकास अधिकारी मुकुल कुमार सिंह ने कहा कि एलआईसी ही ऐसी संस्था है जिस पर लोगों का भरोसा कायम है। उन्होंने निगम के कई उत्पादों, जीवन उमंग, जीवन लाभ, जीवन लक्ष्य समेत तमाम पॉलिसियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुकुल सिंह ने कहा कि एजेंट एलाईसी की रीढ़ हैं आज पूरे देश में बाजारवाद के बीच एलआईसी की अपनी पहचान व साख हैं।वह एजेंटों के बदौलत ही हैं। एजेंटों के मेहनत व इमानदारी का परिणाम है कि हम पूरे देश में अच्छा काम कर रहे हैं और कामयाब भी हो रहें हैं। विकास अधिकारी मुकुल सिंह ने कहा कि एजेट बिजनेस के साथ लोगों का बीमा कर एक प्रकार की समाज सेवा करतें हैं। क्लब के जितने एजेंट सदस्य हैं उनकेे लिए हर स्तर पर कोई परेशानी नही हो इसका ख्याल रखा जा रहा है। कार्यक्रम में अभिकर्ता सरोज कुमार सिंह, पूर्व सरपंच जितेन्द्र कुमार सिंह,रंजन तिवारी, ब्रिजेन्द्र मिश्रा,बलराम साह समेत चार दर्जन एजेंट मौजूद रहे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026