छपरा: जिले के मांझी थाना क्षेत्र के महम्मदपुर पश्चिम पट्टी में बिजली के धारा प्रवाहित तार के सम्पर्क में आने से एक महिला की घटनास्थल पर हीं मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि महम्मदपुर निवासी संजीव साह की पत्नी बिगन देवी गुरुवार की रात करीब आठ बजे अपने ही घर में बिजलीं के खम्भे से पहुंचे तार के सम्पर्क में आ गई। उस वक्त धारा प्रवाहित हो रही थी।
जब तक उसके ऊपर की किसी की नजर पड़ती और बचाने का प्रयास किया जाता। तब तक घटनास्थल पर हीं उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार में हाहाकार मच गया। घटना की सूचना मिलते हीं मांझी पुलिस महम्मदपुर गांव पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। मृतिका की एक लड़की एवं दो लड़के हैं। पति संजीव साह केरल में राजमिस्त्री का काम कर घर का भरणपोषण करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति दयनीय बतायी जा रही है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…