छपरा: नेहरू युवा केन्द्र सारण, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में पूरे अक्टूबर माह चलने वाले स्वच्छ भारत अभियान के तहत गुरुवार को रेलवे स्टेशन छपरा के परिसर एवं आसपास के इलाकों में स्वच्छता के प्रति आमजनों को जागरूक किया गया , कुछ ट्रेनों में भी युवा मंडल के सदस्यों के द्वारा यात्रियों से सिंगल यूज़ प्लास्टिक को इस्तेमाल न करने की अपील की गई एवं सभी को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। नेहरू युवा केन्द्र सारण से सम्बद्ध सदर प्रखण्ड के लक्ष्मीबाई युवती मंडल की अध्यक्ष कुमारी पंखुरी , आशा महिला मंडल से आर्या सत्संगी, एवं अन्य युवा मंडल के सदस्यों एवं अन्य स्थानीय जन के द्वारा साफ सफाई की गई जिसमे मुख्य रूप से सिंगल यूज़ प्लास्टिक को एकत्रित करके डिस्पोजेबल बैग्स में भरा गया ।
अभियान में मुख्य रूप से छपरा जंक्शन के स्टेशन मास्टर, रेल मेल सेवा के अधिकारी एवं कर्मचारी, बाल सहायता कक्ष के अधिकारी एवं कर्मचारी एवं अन्य रेलवे के कर्मचारियों का पूरा सहयोग प्राप्त हुआ । इस दौरान नेहरू युवा केन्द्र सारण के जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया, नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी नीतीश कुमार, लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सत्यनारायण प्रसाद यादव, राकेश कुमार, महावीर कुमार, सारण के जिला लेवल के क्रिकेट खिलाड़ी रमन कुमार , मेडिकल एसोसिएशन से आशीष कुमार सिंह उपस्थित रहे । कार्यक्रम के अंत में नेहरू युवा केन्द्र सारण के जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया ने सभी लोंगो को स्वच्छता शपथ दिलाई और सभी से स्वच्छ भारत अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने को कहा गया जिससे अधिकतम जनभागीदारी से इस अभियान को सफल बनाया जा सके।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…