Categories: छपरा

छपरा: सेना का जवान देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार

सेना के जवान ने दुसरे पक्ष के लोगो पर फंसाने का लगाया आरोप

छपरा: जिले के अवतार नगर थाना क्षेत्र के धारीपुर गाँव के पास एक देशी  पिस्टल के साथ सेना के जवान को लोगों के द्वारा  पकड़कर पुलिस के हवाले कर  देने का मामला सामने आया है। इस संबंध मे हराजी गाँव निवासी मनीष कुमार ने स्थानीय थाने मे एक प्राथमिकी दर्ज करायी है जिसमे कहा गया है कि मै अपने भाई के साथ बाइक से आमी जा रहा था तभी धारीपुर गाँव के पास एक बाइक पर सवार तीन लोगों ने मुझे घेर लिया । घेरकर सेना के जवान फकुली निवासी अमरजीत सिंह मेरे उपर पिस्टल तान दिए और बोले की चुपचाप बाइक दे दो नही तो जान से मार देंगे । मै जैसे ही बाइक घुमाकर वहाँ से भागना चाहा बाइक पर सवार दो अन्य लोग फकुली गाँव निवासी सुजीत सिंह एवं मंजीत सिंह मुझे पकड़ लिए जिसके बाद अमरजीत सिंह पिस्टल से तीन राउंड फायर किए।

गोली की आवाज सुन जब लोग जुटने लगे तो सुजीत सिंह एवं मंजीत सिंह वहाँ से फरार हो गए जबकी लोगों ने पिस्टल के साथ अमरजीत सिंह को पकड़ लिया और सुचना स्थानीय थाने को देकर पुलिस के हवाले कर दिया । मामले में सेना के जवान ने भी दर्ज कराई एफआईआर वही इस संबंध मे फकुली निवासी सेना के जवान अमरजीत सिंह ने स्थानीय थाने मे एक प्राथमिकी दर्ज करायी है जिसमे कहा गया है कि मै छुट्टी पर घर आया हुँ । मै अपने चचेरे भाई मंजीत के साथ दिघवारा बाजार करने के लिए जा रहा था तभी धारीपुर गाँव के समीप हराजी गाँव निवासी मनीष कुमार राय , राजेश कुमार राय , लोकेश कुमार राय , सतेन्द्र राय , नागेन्द्र राय , विक्की राय चार पाँच अज्ञात लोगों के साथ घात लगाकर पहले से बैठे हुए थे ।

जैसे ही मै वहाँ पहुँचा वे लोग मुझपर हमला कर दिए और गले मे रस्सी लगाकर मारपीट करने लगे और मेरे गले से सोने का चेन , आई कार्ड एवं दस हजार रुपए छिन लिए और मुझे बन्दी बनाकर मेरे हाथ मे हथियार थमा ़ दिया और मोबाइल से वीडीओ बनाने लगे साथ ही पुलिस को सुचना देकर पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है ।सेना के जवान को एक बाइक एक देसी पिस्टल एवं 6 गोली के साथ गिरफ्तार किया गया है जिसे जेल भेज दिया गया ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026