Categories: छपरा

छपरा: प्रेम प्रसंग में राजस्थान से भागकर लाया था युवती, पुलिस ने मड़वा बसहियां गांव में रेड कर बरामद की युवती

प्रक्रिया पुरी कर राजस्थान पुलिस ले गई अपने साथ

छपरा: राजस्थान से अपने प्रेमी के साथ भाग कर आई युवती को राजस्थान पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से पानापुर थान क्षेत्र के मड़वा बसहियां गांव से बरामद कर लिया।बताया जा रहा है कि बक्सर जिले के मुरार थाना क्षेत्र के ढ़ोरी पाण्डेयपुर गांव निवासी संजय ठाकुर अपने परिवार के साथ राजस्थान के अलवर जिले के कारोली परमजीत कालोनी में रहकर प्राईवेट फैक्ट्री मजदूर का काम करते है।उनकी 17 वर्षीय पुत्री गुड्डी कुमारी भी वही फैक्ट्री में काम करती थी।फैक्ट्री में काम करनेवाले पंकज कुमार सिंह जो पानापुर थाना क्षेत्र के मड़वां बसहियां गांव का रहनेवाला है।

उससे युवती को प्रेम हो गया।धीरे धीरे कर दोनों का प्रेम परवान चढ़ा और दोनों बीते 21 जुलाई को वहां से फरार होकर मड़वा बसहियां चले आए।इस घटना को लेकर युवती के पिता संजय ठाकुर द्वारा खुशखेरा थाने में अपनी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई।जिसके बाद वहां की पुलिस मामले की छान बीन में जुटी तो लड़की का सुराग मिला जिसके बाद वहां की पुलिस पानापुर थाने पहुची एवं स्थानीय पुलिस के मदद से छापेमारी कर युवती को बरामद कर लिया एवं कागजी कार्रवाई पूरी कर अपने साथ ले गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026