Categories: छपरा

छपरा: बंद मकान से आर्मी जवान का पिस्टल, गोली, नकद समेत 6 लाख के गहने चोरी

छपरा: जिले के मशरक थाना क्षेत्र के गोपालबारी गांव स्थित बंद मकान के पीछे का दरवाजा तोड़ घर में घुसे चोरों ने घर में रखे आर्मी जवान की लाइसेंसी पिस्टल, गोली, चालीस हजार नकद और करीब छह लाख रुपए के गहने चुरा लिये। मामले में गुरुवार को पुलिस ने सूचना पर पहुंच घटना का मुआयना किया। मामले में चोरी की घटना से पीड़ित आर्मी जवान वीरेश कुमार सिंह ने बताया कि घर के सभी सदस्य सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं और सभी बाहर रहते हैं। वे खुद आर्मी में दानापुर में कार्यरत हैं। गांव में मकान पर मां-पिता जी रहते हैं।

पिता जी भी आर्मी से रिटायर्ड फौजी हैं। बीते 21 दिसम्बर को पिता की तबीयत खराब होने पर मां के द्वारा सूचना मिलने पर वे गांव पहुंचे और मकान में ताला बंद कर मां-पिता को लेकर दानापुर चले आए। जल्दबाजी में उनकी पिस्टल, 32 गोलियां घर पर ही छूट गयीं। बगल के पड़ोसी के द्वारा चोरी की घटना की सूचना मिलते ही वे गांव पहुंचे और मेन गेट का ताला खोल अंदर गये तो देखा कि मकान के पीछे के दरवाजे की कुंडी तोड़ पलंग में रखी पिस्टल, 32 गोली, चालीस हजार रुपए नकद व करीब 6 लाख रुपए के सोने -चांदी के गहने चोरी कर ली गई। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024