छपरा: गड़खा-मानपुर रोड पर गड़खा थाना क्षेत्र के मुरा पुल के पास ट्रक के धक्के से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक 56 वर्षीय शत्रुघ्न राय सोनपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। वहीं घायल रंजीत राय को इलाज के लिए गड़खा अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए छपरा रेफर कर दिया। वह भी उसी गांव के रहने वाले थे।
हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी को लेकर भाग रहा था। हालांकि ट्रक को पकड़ लिया गया। दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल के पास बांस बल्ला लगाकर सड़क जाम कर आवागमन अवरुद्ध कर दिया। सड़क जाम के कारण सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी लाइन गई। आक्रोशित लोग जामस्थल पर वरीय अधिकारियों को बुलाने, चालक के खिलाफ कार्रवाई करने और मृतक के परिजनों को सरकारी सहायता दिए जाने की मांग कर रहे थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…