Categories: छपरा

छपरा: सारण में कामगार मजदूरों का बनाया जा रहा है आयुष्मान भारत गोल्डेन कार्ड

  • कार्ड के लिए विभाग द्वारा जारी पंजीयन प्रमाणपत्र एवं आधार कार्ड की आवश्यकता
  • सूचीबद्ध अस्पतालों में निःशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध
  • जिले में 56521 कामगार मजदूरों को मिलेगा योजना का लाभ

छपरा: केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल आयुष्मान भारत योजना के तहत श्रम संसाधन विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देश के आलोक में जिले के विभिन्न प्रखंडों में स्थित संयुक्त श्रम भवन परिसर में मेगा कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जहां श्रम विभाग में पंजीकृत मजदूरों का विशेष अभियान चलाकर गोल्डन कार्ड बनाया जा रहा है । आयुष्मान भारत के जिला कार्यक्रम समन्वयक नीरज कुमार ने बताया जिले के 56,521 पंजीकृत मजदूरों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है। बिहार राज्य निर्माण एवं कामगार कल्याण बोर्ड से निबंधित मजदूर इस योजना के तहत अपना-अपना आयुष्मान भारत योजना का हेल्थ कार्ड बनवा सकते हैं।

श्रम विभाग द्वारा लाभार्थी को आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए श्रम विभाग द्वारा जारी पंजीयन प्रमाणपत्र एवं आधार कार्ड की आवश्यकता होगी। बिहार राज्य निर्माण एवं कामगार बोर्ड से निबंधित मजदूरों को प्रत्येक पांच वर्ष में पांच लाख रुपये तक की मुफ्त इलाज की सुविधा का लाभ मिलता है। उन्होंने यह भी बताया कि निबंधित मजदूर योजना के तहत देश के किसी भी सरकारी एवं गैर सरकारी सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना इलाज कराया जा सकता है। इसके लिए आयुष्मान भारत के जिला कार्यालय या टोल फ्री नंबर-14555 पर आसानी से संपर्क किया जा सकता है। आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए श्रम विभाग द्वारा जारी पंजीयन प्रमाण पत्र और आधार कार्ड के साथ नजदीकी वसुधा केंद्र (कॉमन सर्विस सेंटर) के संचालकों से भी संपर्क किया जा सकता है।

सूचीबद्ध अस्पतालों में निःशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध:

आयुष्मान भारत योजना के आईटी मैनेजर अभिनय कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा लोगों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की गई थी।भवन निर्माण सहित अन्य कामगार मजदूर (बीओसीडब्ल्यू) से पंजीकृत मजदूरों का ही आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। इसी योजना के तहत श्रमिकों का आयुष्मान भारत योजना से संबंधित कार्ड बनाया जा रहा है। पात्र लाभार्थियों को इस योजना के तहत 5 लाख रुपए तक प्रति वर्ष मुफ्त इलाज के लिए सरकार द्वारा सूचीबद्ध अस्पतालों में सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। साथ ही जिले में चयनित अस्पतालों को इस योजना से जुड़े लाभार्थियों को इस योजना के तहत निःशुल्क इलाज किया जाता है।

इन प्रखंडों के इतने मजदूरों को मिलेगा लाभ:

  • अमनौर- 3893
  • बनियापुर- 4343
  • सदर प्रखंड- 2477
  • दरियापुर- 4302
  • दिघवारा- 1764
  • एकमा- 1770
  • गड़खा- 3797
  • इसुआपुर- 2016
  • जलालपुर- 2995
  • लहलादपुर- 605
  • मकेर- 1351
  • मांझी- 2077
  • मढौरा- 3441
  • मशरक- 2494
  • नगरा- 1382
  • पानापुर- 2508
  • परसा- 2382
  • रिविलगंज- 1966
  • सोनपुर- 6384
  • तरैया- 3335
  • शहरी क्षेत्र- 1239
Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026