Categories: पटना

‘तेरा ध्यान किधर है… शराब की बोतलें इधर हैं’, देख लें जहानाबाद के जिला परिषद कार्यालय की तस्वीर, क्या कहेंगे आप?

जहानाबादः बिहार में शराबबंदी है और सरकार ने निर्देश दिया है कि हर हाल में इसका सख्ती से पालन कराना है लेकिन एक नजर जहानाबाद की तरफ भी डालिए. यहां सरकारी कार्यालय में ही शराब की सैकड़ों बोतलें मिल जाएंगी. इसे देखकर आप यही कहेंगे कि जरा इधर भी ध्यान दे दिया जाए. आम लोगों पर तो सख्ती बरती ही जा रही है लेकिन सरकारी कार्यालय पर कार्रवाई कब होगी.

दरअसल, तस्वीरें जहानाबाद जिला परिषद की हैं. यहां कैंपस में एक या दो नहीं बल्कि सैकड़ों शराब की खाली बोतलें हैं. सबसे हैरान करने वाली बात है कि इसके सटे दक्षिण में एसडीओ का कार्यालय और आवास भी है. सरकार ने शराबबंदी का कानून बनाया और सरकारी परिसर में शराब की बोतलें मिल रही हैं.

शहर में टाइगर मोबाइल भी बेअसर

जहानाबाद जिला परिषद कार्यालय में आप अगर आएंगे और जहां तक आपकी नजर जाएगी वहां बोतल ही बोतल दिखेगी. जब शराब का सेवन किया जा रहा है तो स्वाभाविक है इसकी बिक्री भी हो रही होगी. सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि शहर में शराब माफिया और धंधेबाजों पर नकेल कसने के लिए टाइगर मोबाइल की अलग व्यवस्था है लेकिन इसका भी असर नहीं है.

क्या कहती हैं जिला परिषद अध्यक्ष

इस मामले पर जिला परिषद की अध्यक्ष ने हैरानी के साथ-साथ नाराजगी भी जताई है. जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी ने कहा कि वे इस मामले में एसपी से कार्रवाई की मांग करती हैं. उन्होंने कहा कि शराबबंदी में इतनी दुस्साहस करने वालों को हर हाल में दंड मिलना चाहिए.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026