Categories: छपरा

छपरा: सामाजिक सुरक्षा पेंसन योजना के लाभार्थियों अपना जीवन सत्यापन अवश्य कराएं

छपरा: जिले के बनियापुर प्रखंड मे सामाजिक सुरक्षा पेंसन योजना के लाभार्थियों को अपना जीवन प्रमाणीकरण कराना आवश्यक है। जिन लाभार्थियों का प्रमाणीकरण नहीं होगा। उनका पेंसन बंद हो जाएगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए बीडीओ कर्पूरी ठाकुर ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा निदेशालय के आदेश के आलोक में जिला पदाधिकारी सारण के निदेश पर प्रखंड कार्यालय शिविर में पंचायतवार अथवा कॉमन सर्विस सेंटर पर लाभार्थी अपना जीवन प्रमाणीकरण करा सकते है। 26 फरवरी तक अलग- अलग पंचायत के लिये प्रखंड कार्यालय शिविर में अलग-अलग तिथि निर्धारित की गई है।

साथ ही पंचायत सचिव एवं विकासमित्र को निदेशित किया गया है कि पंचायत प्रतिनिधियों से सामंजस्य स्थापित कर लाभार्थियों को नजदीक के सीएससी अथवा पंचायतवार प्रखंड कार्यालय में लाकर जीवन प्रमाणीकरण कराना सुनिश्चित करे। बीडीओ श्री ठाकुर ने बताया कि बनियापुर में मान्यतप्राप्त 22 सीएससी सेंटर कार्यरत है। जहाँ लाभुक अपनी सुविधा अनुसार पहुँच आसानी से जीवन प्रमाणीकरण करा सकते है। इस दौरान सीएससी संचालकों द्वारा लापरवाही बरतने अथवा किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर सेंटर रद्द करने की कारवाई की जाएगी। मालूम हो कि विभाग द्वारा 28 फरवरी तक जीवन प्रमाणीकरण के लिए अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026