Categories: पटना

प्यार के नाम पर ‘गलत काम’ फिर वायरल किया VIDEO, दिल्ली पुलिस तक को छकाया, हैरान कर देगी ये घटना

कैमूरः बिहार पुलिस के सहयोग से दिल्ली की पुलिस ने मोहनिया शहर में फैक्ट्री में काम कर रहे एक युवक को बीते गुरुवार को गिरफ्तार किया है. युवक पर प्यार और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और फिर उसका वीडियो वायरल करने का आरोप है. इस मामले में दिल्ली के ही एक थाने में युवती ने अक्टूबर 2021 में शिकायत दर्ज कराई थी. युवक बिहार के बेगूसराय का रहने वाला है, लेकिन इन दिनों वो कैमूर में एक फैक्ट्री में काम कर रहा था.

क्या है पूरा मामला?

युवक दिल्ली की आजादपुर मंडी में काम करता था. वहां काम करने के दौरान एक युवती से उसे प्रेम हो गया था. आरोप है कि प्यार और शादी के नाम पर शारीरिक संबंध बनाता रहा और बाद में महिला का वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिया. दिल्ली में युवती ने पुलिस से शिकायत की इसके बाद से पुलिस युवक को पकड़ने के लिए पीछे लगी थी. युवक इस बीच दिल्ली से फरार होकर बिहार आ गया.

युवक बेगूसराय से ही फरार होकर कैमूर जिले के मोहनिया शहर में एक फैक्ट्री में काम करने लगा, लेकिन कॉल डिटेल और सर्विलांस के आधार पर बेगूसराय से पीछा करते-करते पुलिस कैमूर पहुंच गई. इसके बाद यहां की पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस कोर्ट में पेश करेगी उसके बाद दिल्ली ले जाएगी. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

दिल्ली से आई पुलिस ने कहा कि बेगूसराय का रहने वाला युवक दिल्ली में पोलदारी का काम कर रहा था, वहीं की यह सारी घटना है. दिल्ली के महेंद्र पार्क नगर दिल्ली थाने में युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. न्यायालय में पेश करने के बाद आदेश के आलोक में आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026