Categories: छपरा

छपरा: बालू लदे ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार महिला की घटना स्थल पर मौत

  • बाइक चालक गम्भीर रूप से घायल
  • घटना के बाद घण्टो सड़क रहा जाम

छपरा: जिले के बनियापुर स्थानीय थाना क्षेत्र के बनीयापुर गौरा पथ पर हरपुर बाजार में बालू लदे ट्रक की चपेत में आने से 38 वर्षीय बाइक सवार महिला की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। घटना मंगलवार की दोपहर बाद हुई।मृत महिला का देवर सुरेश महतो गम्भीर रूप से जख्मी हो गया है। जख्मी युवक को रेफ़रल अस्पताल बनियापुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मृत महिला की पहचान बेरूई निवासी प्रभु महतो की पत्नी पूनम देवी के रूप में किया गया है। घटना के बाद उग्र लोगों ने ट्रक का सीसा तोड़ ट्रक को क्षतिग्रस्त कर दिया है। घटना के बाद ग्रामीणों को मौके पर पहुंचते देख ट्रक चालक व खलासी मौके से फरार हो गए। वहीं ट्रक के ऊपर छुपकर बैठे पालदार को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पालदार से पुलिस ट्रक चालक के विषय में पूछताछ कर रही है। इधर, पुुुलिस ने घटना स्थल से बालू लदे ट्रक व एक बाइक को बरामद किया है।

महिला के शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजा दिया है। घटना के विषय में परिजनों ने बताया कि मृतका अपने देवर के साथ आधार कार्ड बनवाने के लिए बनियापुर मुख्यालय गई थी।घटना से मृतक दो पुत्र एक पुत्री जहित पति दहार मार का चीख है थे। जहां वापसी में हरपुर बाजार पर यह दुर्घटना हो गयी।मौके पर थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी ने मृतक के परिजनों सहित आक्रोशितों को समझा बुझाकर भीड़ को शांत किया जहा मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुदामा प्रसाद सीओ स्वामी नाथ राम बीडीसी सदस्य भगवान जी शर्मा मुखिया प्रतिनिधि पिरौटा मुकेश साह सहित गणमान्य ने घटना पर चिंता व्यक्त करते परिजनों को सांत्वना दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026