गोपालगंज: जिले के थावे प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के लैब टेक्नीशियन की हार्ट अटैक से मंगलवार की मौत हो गई।बताया जाता है,की झारखंड राज्य के रांची शहर के फिराया लाल चौक के रहने वाले नरेंद्र कुमार सिन्हा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र थावे में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत थे। एकाएक शौच के दौरान तबीयत बिगड़ी और बेहोश होकर गिर गए।आनन फानन में स्वास्थ्य कर्मी उठाकर प्राथमिक उपचार किए। लेकिन स्थिति चिंता जनक होने से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। जहां पर इलाज के दौरान 62 वर्षीय नरेंद्र कुमार सिन्हा की मौत हो गई।
चिकित्सा प्रभारी डॉ अविनाश कुमार ने बताया कि सेवानिवृत्त होने के बाद संविदा पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में काम कर रहे थे।उनकी पत्नी स्नेहलता कुमारी सदर अस्पताल में जेएनएम के पद पर कार्य करती है।दोनों पति पत्नी पटना में अपने बेटे के साथ भी रहते थे।वर्तमान में मीरगंज में डेरा लेकर पति पत्नी एक साथ रहते थे।चिकित्सा प्रभारी ने बताया की पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके पत्नी को हवाले कर दिया गया।स्वास्थ्य कर्मी की मौत पर स्वास्थ्य प्रबंधक अमरेंद्र कुमार,बीसीएम बिजय कुमार,यूनिसेफ संजय सिंह,सहित स्वास्थ्य कर्मियों ने शोक सवेदना व्यक्त की।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…