छपरा: जिले के मशरक थाना क्षेत्र के हरपुरजान गांव में रविवार को गोपालपुर बाजार पर सब्जी दुकान पर बाल कटाने के बहाने को दादा का खाना देकर घोघाड़ी नदी को नाव से पार करने के दौरान 10 वर्षीय लड़के की डूबने से मौत हो गई।वही उसकी चार साल की बहन बाल बाल बच गई। मृत लड़के की पहचान हरपुरजान गांव निवासी भोला साह का 10 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार के रूप में हुई। डूबने की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया और नदी किनारे पहुंच स्थानीय लोगों की मदद से नदी में डूबे लड़के का शव बरामद कर लिया गया। शव बरामद होते ही परिजनों के चित्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया। मामले में गांव वालों ने बताया कि मृत लड़के के दादा की नदी उस पार सिवान जिले के लकड़ी नवीगंज ओपी थाना क्षेत्र के गोपालपुर बाजार पर सब्जी की दुकान है।
गोलू अपने बहन के साथ वही पर रविवार होने की वजह से बाल कटवाने गया था वही से वापस आने के दौरान नाव की सवारी के लालच में बहन भाई नाव पर सवार होकर नदी पार करने लगे। इस पार से थोड़ी ही दूरी पर नाव खेने वाला चप्पू मिट्टी में धस गया और लड़का चप्पू समेत गहरे नदी के तेज बहाव में गिर पड़ा और गहरे पानी में डूब गया।जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना पुलिस पदाधिकारी जय राम प्रसाद ने दल बल के साथ मामले का जायजा लिया। परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया गया। मृत लड़के के पिता सिलीगुड़ी में सब्जी का व्यवसाय करते हैं वे अभी वही है शाम तक फ्लाइट से घर पर वापस आने पर ही परिजनों द्वारा दाह संस्कार किया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…