परवेज अख्तर/सिवान: जिले के शहर के मोहन बाजार में रविवार कि दोपहर बिजली के चपेट में आने से एक 27 वर्षीय एक युवक की मौत हो गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मोहन बाजार निवासी मंजूर आलम के घर मे टाइल्स लगाने का काम चल रहा था, इसी दौरान 27 वर्षीय महबूब आलम घर से बाहर जा रहा था कि तभी टाईल्स काटने वाली गलेन्डर मशीन के तार के संपर्क में आ गया. तार के सम्पर्क में आने से पुरे शरीर में करंट प्रवाहित हो गया. परिजनों के चितकार सुन अगल बगल के लोगों ने महबूब आलम को निजी अस्पताल मे भर्ती कराया.जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
परिजनों का रो-रोकर है बुरा हाल
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक की पत्नी आसमा आतुन की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया. ग्रामीणों ने बताया कि नौ माह पूर्व ही महबूब की शादी हुई थी, अभी मेंहदी का रंग भी नही उतरा था कि आसमा की सुहाग उजड़ गया. आसमा के बिलखते देखकर पास-पड़ोस के लोगों में मातमी सन्नाटा छा गया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…