Categories: छपरा

छपरा: एक ही दिन एक ही समय में ले सकते है फ्लू और कोविड का टीका: डब्ल्यूएचओ

  • मौसमी बुखार से राहत देता है फ्लू का टीका
  • सोशल मीडिया पर पोस्टर के माध्यम से किया जा रहा है जागरूक
  • छह माह के ऊपर के बच्चे को लगाया जा सकता है फ्लू का टीका

छपरा: कोविड 19 और फ्लू से खुद और दूसरों को बचाने के लिए आप कई कदम उठा सकते हैं। टीकाकरण उनमें से ही एक है। हममें से कितने ही लोग प्रत्येक साल इंफ्लूएंजा से बचने के लिए फ्लू का टीका लगाते हैं। वहीं कोविड से बचने के लिए भी लोग टीकाकरण मुहिम का हिस्सा बन रहे हैं। ऐसे में लोगों के मन में एक सवाल उठना जाहिर है कि क्या वे फ्लू और कोविड का टीका दोनों एक ही अपॉइंटमेंट में ले सकते हैं। लोगों के इस बात का जवाब डब्ल्यूएचओ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर जारी कर दिया है। जिसमें वह कह रहा है कि आप एक ही समय में फ्लू और कोविड दोनों ही टीके को एक ही दिन या समय पर ले सकते हैं। यह बिल्कुल ही सुरक्षित है।

फ्लू का टीका कोविड 19 पर नहीं करता काम –

फ्लू का टीका कोविड 19 से आपका बचाव नहीं कर सकता। इसे समझने के लिए हमें इन दोनों के वायरस के बारे में जानना होगा। फ्लू जहां हमें इंफ्लूएंजा के टाइप ए और बी वायरस से बचाता है। वहीं कोविड 19 का टीका हमें सार्स कोविड 19 के वायरस से सुरक्षा प्रदान करता है। दोनों ही वायरस अलग परिवार से आते हैं। वहीं इंफ्लूएंजा के संक्रमण दर से कहीं तेजी से कोविड का वायरस संक्रमण फैलता है। दोनों के प्राथमिक लक्षण एक होते हुए भी कोविड में स्वाद और गंध की पहचान खोना, भ्रम की स्थिति और गंभीर स्वास्थ्य परिणाम भी आ सकते हैं। वहीँ फ्लू के लक्षण सामान्य मौसमी बुखार वाले होते हैं जैसे अधिक तापमान, सर्दी जुकाम तथा शरीर में दर्द का अहसास होना।

मौसमी बुखार से राहत देता है फ्लू का टीका-

डब्ल्यूएचओ ने फ्लू के टीके को छह महीने के ऊपर के बच्चों में जोड़ दिया है। ताकि हर बच्चा फ्लू से बचा रहे। वहीं इस टीके को साल में एक बार लेना होता है ताकि मौसमी बुखार व वायरल फ्लू से बचा जा सके। वहीं कोविड में दो डोज के अलावा अग्रिम पंक्ति के कर्मी, स्वास्थ्यकर्मियों तथा 60 वर्ष से ऊपर के लोगों के लिए दो डोज के उपरांत बुस्टर डोज की भी व्यवस्था है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024