Categories: छपरा

मानक के अनुरूप सड़क निर्माण नहीं होने पर विधायक श्रीकांत यादव ने कार्य को रोका

छपरा: पिछले कई सालों से जर्जर , जीर्ण-शीर्ण एवं टूटे-फूटे बदहाल पडे़ एकमा ताजपुर सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ तो हुआ,लेकिन मानक के अनुसार काम होते न देख ,एकमा विधानसभा क्षेत्र के राजद विधायक श्रीकांत यादव ने नाराजगी जताते हुए निर्माण कार्य को तत्काल रोक दिया है. इस दौरान उन्होंने सहायक अभियंता व संवेदक को फटकार लगाई. विधायक ने मानक के अनुसार शीघ्र व तेजगति से सड़क का निर्माण कार्य कराने का निर्देश सहायक अभियंता व संवेदक को दिया है. उन्होंने कहा कि यह ब्यस्त व प्रमुख सड़क है. सड़क जर्जर होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है.

लोगों ने बताया कि विधायक यादव के हस्तक्षेप से सड़क का निर्माण कार्य तत्काल रूक गया. यहां यह बताना प्रासंगिक होगा कि निर्माणाधीन सड़क मुख्यमंत्री ग्रामीण पर अनुरक्षण कार्यक्रम के तहत एकमा कोहड़गढ़,पार्ट-2 योजना नाम से है,जिसकी लम्बाई चार किलो मीटर है. बताया जाता है कि मानक के अनुसार सड़क निर्माण न होते देख विधायक श्रीकांत यादव द्वारा हस्तक्षेप किए जाने से लोगों में विधायक की खूब सराहना हो रही है. उन्होंने एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण कर अस्पताल में व्याप्त कुव्यवस्था पर भी अधिकारियों, कर्मचारियों को फटकार लगाई थी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026