Categories: छपरा

छपरा: बहरौली गांव में विश्व ब्राह्मण दिवस पर समारोह आयोजित

छपरा: आज विश्व ब्राह्मण दिवस है, आज पुरे विश्व के कोने कोने में रह रहे सभी ब्राह्मण समाज ने विश्व ब्राह्मण दिवस पर अपनी अपनी शुभकामनाएं एवं बधाइयां देकर अपनी एकता का परिचय देने का कार्य किया है, इसी क्रम में सारण जिले के मशरक प्रखंड क्षेत्र के बहरौली पाण्डेय टोला में ब्राह्मण दिवस समारोह आयोजित किया गया। वहां उपस्थित सभी लोगों ने इस मौके पर एक दूसरे को बधाई दी और ब्राह्मण पुष्यमित्र शुंग के छायाचित्र के सामने दिप प्रज्जवलित किया । मौके पर अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह गौ भक्त भागवत कथा वाचक अभिनव सिद्धान्त दास ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि आज का दिन हमारे जीवन का सबसे बड़ा दिन है, हमें ये दिन हमेशा याद रखने की जरूरत है ताकि हमारे आने वाले वंश इस ऐतिहासिक दिवस को और भी उर्जा के साथ मनायेंगे।

इस मौके पर अभिनव शांडिल्य कान्हा जी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म की जय हो शुंग ब्राह्मणों का वह वंश है जिनके शासनकाल में कभी भी यवन भारत में अपने पैर नही जमा पाए थे, तथा शुंग ब्राह्मणों के शासनकाल में सनातन धर्म अपने चरम पर था । इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है कि अग्नि मित्र शुंग के पुत्र सम्राट पुष्यमित्र शुंग ने अपने शासनकाल में 2 अश्वमेध यज्ञ किए और लगभग समस्त भारत पर शासन किया। दक्षिण के कुछ हिस्से छोड़कर शुंग वंश ने लगभग 100 वर्षो तक शासन किया उसके बाद दूसरा ब्राह्मण राजवंश की शुरुआत हुई जिसका नाम था कण्व वंश। 1 जून को इन्ही की जयंती के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण दिवस मनाया जाता है। मौके पर श्री लक्ष्मण तिवारी जी,शशिभूषण पाण्डेय जी,पं प्रिंस मौनस, चुनमुन बाबा,अरविंद बाबा आदि लोग लोग मौजूद रहे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024