दरौंदा: सीएसपी संचालक से लूट मामले में दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, जेल

परवेज अख्तर/सिवान: सीएसपी संचालक से 3.94 लाख लूटने के मामले में मंगलवार को पुलिस ने दो आरोपियों को धर दबोचा. इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार दोनों अरोपियों को बुधवार को न्यायिक हिरासत सिवान भेज दिया है. बतादे कि थाना क्षेत्र के रुकुन्दीपुर गांव में सोमवार को लगभग तीन बजे अपराधियों द्वारा शनीचरा स्थान से महज दो सौ मीटर अंदर गांव में एसबीआई के सीएसपी संचालक से हथियार के बल पर तीन लाख 94 हजार रुपया लूट लिया था. जिसको लेकर सीएसपी संचालक एवं रसुलपुर गांव निवासी सरोज कुमार यादव ने थाने में आवेदन देकर एक पर नामजद व अन्य चार अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी. मंगलवार की रात्रि में थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह दलबल के साथ छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

गिरफ्तार आरोपी नंदा टोला गांव निवासी मोनू कुमार एवं भीखाबांध गांव निवासी राजू यादव है. बता दें कि सीएसपी संचालक महराजगंज स्टेट बैंक से पैसा निकाल कर अपने नेरुआ स्थित स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र पर जा रहे थे. इसी बीच रुकुंदीपुर शनीचरा स्थान से महज 200 मीटर अंदर गांव में तीन बाइक पर सवार पांच की संख्या में अपराधियों ने पीछे से आकर घेर लिया. इसके बाद गोली मारने की धमकी देते हुए पैसे लूटकर फरार हो गये थे. थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि रुकुन्दीपुर में 3.94 लाख लूट मामले में गिरफ्तार युवक मोनू कुमार यादव एवं राजू कुमार यादव को सघन छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि अन्य अपराधियों की पहचान की जा रही हैं. गिरफ्तार दोनों युवकों को जेल भेज दिया गया है.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024