छपरा: गौरा ओपी की हाथीसार पंचायत अंतर्गत भटवलिया और हाथीसार सीमा के पास हुई एक सड़क दुर्घटना में भटवालिया निवासी गणेश राय के 13 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने तसल्ली के लिए अभिषेक को नगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बारे में बताया जाता है कि यह दुर्घटना एक जिला पार्षद की गाड़ी से हुई है।
समाचार भेजे जाने तक गौरा और बनियापुर की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और जरूरी जांच पड़ताल कर रही है। इस संबंध में गौरा ओपी के प्रभारी नित्यानंद सिंह ने बताया कि मामले की जरूरी जांच की जा रही है और इसके बाद इस मामले में परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी । अभी तक इन मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नही की जा सकी है। जानकार सूत्रों के अनुसार मृत बच्चे की एक बहन की भी मौत पहले सड़क दुर्घटना में ही हुई थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…