छपरा: जिले के थाना क्षेत्र के एसएच 90 पर बंगरा में मशरक थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में शराब लदी ट्रक जब्त की। नारियल भरे बोरे के नीचे प्लास्टिक के दो सौ हरे गैलन में 8 हजार लीटर देशी शराब बरामद की गयी। शराब की कीमत 20 लाख रुपए से अधिक बताई गई है । दारू लदे ट्रक की रेकी चार बाइक से कर रहे छह लोग कर रहे थे। पुलिस ने इनमें से चार को पकड़ लिया।
चालक एव खलासी सहित छह पकड़े गए। शराब धंधेबाजों से पूछताछ की जा रही है। पटना से आई उत्पाद विभाग की टीम के साथ डीएसपी मढौरा इंद्रजीत बैठा पकड़े गए कारोबारी से थाना परिसर में गहन पूछताछ कर रहे हैं। उधर परसा थानाक्षेत्र के बहरमाड़र गांव स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय के एक कमरे से शराब बरामद की गयी। प्रशिक्षु डीएसपी सह स्थानीय थानाध्यक्ष ज्योति कश्यप ने बुधवार की मध्य रात्रि बाद त्वरित मौके पर पहुंच कमरे में रखे गए शराब को बरामद किया। बरामद शराब करीब 215 कॉर्टन है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…