Categories: छपरा

छपरा: सीओ को हुआ कोरोना, पीएचसी प्रभारी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

सीओ ने कोविड का दोनों खुराक ले लिया है तब भी हुएं कोरोना पाज़ीटिव

छपरा: जिले के मशरक प्रखंड क्षेत्र में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है। लगातार लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। शुक्रवार को मशरक सीओ समेत पानापुर थाना के विजौली,कोन्ध भगवानपुर, सहाजिपुर थाना के मौजे गांव,मशरक थाना के चैनपुर चमरिया,अरना गांव से एक एक व्यक्ति जांच के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पिछले सप्ताह पहले पीएचसी प्रभारी और पत्नी के साथ जजौली पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं।इस खबर के सामने आते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। मशरक प्रखंड क्षेत्र में लगातार इजाफा हो रहें कोरोना संक्रमित मरीजों को देने के लिए पीएचसी मशरक में मामूली दवाएं विटामिन सी और एजीथार्ल भी उपलब्ध नही हो पा रही है।

वही जिलाधिकारी सारण कोरोना महामारी की रोकथाम को लेकर प्रतिदिन अफसरों के साथ विडियो क्रानफेसिग की जा रही है। पिछले कोरोना काल में सीओ ललित कुमार सिंह के कंधे पर एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई थी जिसका उन्होंने बेहतरीन तरीके से निर्वहन किया था। फिलहाल संक्रमित होने के बाद उन्हें आइसोलेट कर दिया गया है।वही उन्होंने कोविड का दोनों टीका ले लिया है। गौरतलब हो कि मशरक के पीएचसी प्रभारी पहले ही कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।जिसके चलतें पीएचसी बिना प्रभारी के ही दो एमबीबीएस चिकित्सकों के भरोसे चल रहा है। वही पीएचसी में कोरोना जांच अभियान में शुक्रवार तक 20 कोरोना पाज़ीटिव अलग-अलग गांवों में निकलें हैं ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026