सिवान: विवाहिता ने पति सहित छह ससुराल वालों पर दर्ज कराया दहेज प्रथा की प्राथमिकी

एकमा/रसूलपुर(सारण): रसूलपुर थाना क्षेत्र के सराव गांव निवासी रविशंकर पांडेय के पुत्री प्रिंसी देवी ने अपने ससुराल वालों पर दहेज प्रथा की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पीड़िता के मुताबिक भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के पंडित के रामपुर गांव में वर्ष 2017 में हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार शादी हुई थी। ससुराल वालों से तंग विवाहिता प्रिंसी देवी ने महिला थाना सिवान से दहेज प्रथा का मुकदमा दर्ज कर पति सुनील कुमार पांडेय के अलावा ससुर, सास एवं ननद सहित छह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।विवाहिता द्वारा बताया गया कि शादी के एक सप्ताह बाद से ही दहेज में राशि एवं अन्य सामग्री की मांग पति एवं ससुर करने लगे। राशि नहीं देने पर विवाहिता के साथ मार पीट कर घर से निकाल दिया गया शादी के चंद दिनों बाद वे अपने मायके चली गई। पिता रविशंकर पांडेय द्वारा कई जगहों पर पंचायती द्वारा मामलों को सलटाने का प्रयास किया गया।

परन्तु वे सब किसी के बातों को मानने को तैयार नहीं हुए। ससुराल वालों का साफ कहना था कि जब तक हमारे डिमांड को पूरा नहीं होगा तबतक हम उनके बेटी को नही रख सकते है। प्रिंसी देवी अपने मायके रसूलपुर थाना क्षेत्र के सराव गांव में चार साल बीत जाने एवं ससुराल वालों द्वारा कोई सकतात्मक कदम नही उठाया गया। जिससे आतुर होकर प्रिंसी देवी ने भगवानपुर हार्ट थाने पहुंच कर अपनी बात रखी। थाना प्रभारी द्वारा तीन दिनों तक दौरान के बाद प्राथमिकी दर्ज नहीं कि गई। न्याय के लिए दर दर भटकती रही।

परन्तु पीड़िता को न्याय की उम्मीद खत्म हो गई। तपश्चात पीड़िता ने रजिस्ट्री डाक द्वारा भगवानपुर हाट एवं महिला थानाध्यक्ष सिवान को भेजी।आवेदन को गम्भीरता से लेते हुए महिला थानाध्यक्ष ने प्राथमिकी दर्ज कर करवाई का भरोसा दिया है। प्राथमिकी में पति सुनील कुमार पांडेय, ससुर, सास एवं ननद सहित छह लोगों को अभियुक्त बनाय गया है। प्राथमिकी के बाद पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शुक्रवार को सिवान महिला थाने में दोनों पक्षों को पुलिस ने बुलवाकर आवश्यक पूछताछ किया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026