Categories: छपरा

छपरा कोर्ट : हत्या मामले में मशरक के अरना के सात लोगों को आजीवन कारावास एवं अर्थदंड की सजा

छपरा : छपरा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सप्तम अनुराग कुमार त्रिपाठी ने मशरक थाना कांड संख्या 199 /2011 के सत्र वाद संख्या 36 / 2013 हत्या मामले में मशरक थाना के अरना निवासी शिवजी सिंह, ब्रम्हा सिंह, लाल प्रकाश सिंह, अरुण सिंह, तेज प्रताप सिंह नितीश कुमार सिंह, सतीश कुमार सिंह को अंदर दफा 302 भादवि के अंतर्गत आजीवन कारावास एवं दस-दस हजार अर्थ दंड नहीं देने पर अतिरिक्त तीन तीन माह की सजा सुनाया है. विदित हो कि घटना के सूचक सह मृतक जो मशरक थाना के अरना निवासी ओमप्रकाश सिंह ने 27 नवंबर 2011 को फर्द बयान दर्ज कराया था, जिसमें उन्होंने बतलाया था कि पूर्व से जमीनी विवाद को लेकर सभी आरोपी एक राय एवं मेल में होकर मृतक सूचक के दरवाजे पर आये और गाली गलौज मारपीट करने लगे तथा हाथ में लिए धारदार हथियार से सूचक को मारकर जख्मी कर दिये.

इलाज हेतु परिवार के सदस्य और ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक लाए जहां से उचित इलाज हेतु छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया था. वहां से पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया और फिर वहां से भी पटना के आईजीआईएमएस रेफर किया गया, जहां इलाज के क्रम में सूचक की मृत्यु हो गई थी. अभियोजन की ओर लोक अभियोजक सुरेंद्र नाथ सिंह तथा सूचक की ओर से अधिवक्ता संजय कुमार सिंह एवं त्रियोगी नाथ सिन्हा ने तथा बचाव पक्ष की ओर से हरिमोहन सिंह ने न्यायालय में अपना-अपना पक्ष रखा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026