गोपालगंज: जिले के थावे प्रखंड के एकडेरवा पंचायत में जल संचय को लेकर स्काउट गाइड के छात्र छात्राओं ने लोगों को जागरूक किया।यह आयोजन नेहरू युवा केन्द्र गोपालगंज के तत्वावधान में किया गया। जल ही जिंदगी है ,पर आधारित एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में थावे प्रखंड में महिला मंडल से लगभग 50 सदस्य व पुरुष सदस्य के तरफ से 10 सदस्य जल संचय बचाने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर नाटक के माध्यम से ग्रामीण इलाकों में जल संचय के बारे में लोगों को जागरूक कर रहे है।
जिला संगठन आयुक्त भारत स्काउट गाइड जिला ईकाई गोपालगंज रवि कुमार सिंह के नेतृत्व में वर्षा का पानी को बचाना अतिआवश्यक है, इसके लिए हम सभी को अपने अपने घर के बाहर सोखता निर्माण कर जल संचय किया जा सकता है, क्योंकि जल बिना जिंदगी अधूरी है,जल के बगैर हम सभी को जिंदा रहना मुश्किल है, हम सब का कर्तव्य है, एक एक बुंद पानी को बचाए। जहां पर उपस्थित लोगों ने जल संचय करने का संकल्प लिया ।नाटक के माध्यम से लोगों को जल ही जीवन है, इसके बारे में लोगों को जागरूक किया गया। मौके पर आलोक कुमार, संजना कुमारी,रौशन कुमार, अमित कुमार व राहुल कुमार सहित काफी संख्या में ग्रामीण जनता मौजूद रहे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…