Categories: छपरा

छपरा: अपराधियों ने पंचायत सचिव का बैग छीन कर भागे, लूटने से बच गया 2.68 लाख

छपरा: मुख्य बाजार स्थित इलाहाबाद बैंक से 2.68 लाख रुपये की निकासी कर सलिमापुर निवासी एक व्यक्ति से अपराधी बैंग झपट कर भाग निकले। पीड़ित व्यक्ति जलालपुर प्रखंड के रेवारी पंचायत का पंचायत सचिव व मढ़ौरा सलिमापुर निवासी रामबाबू सिंह बताया गया है । संयोग था की पंचायत सचिव ने बैंक से नीचे आने पर रुपये को किसी अन्य व्यक्ति को हस्तगत करा दिया था, जिससे रुपये लूटने से बच गया । इस सम्बन्ध में पंचायत सचिव रामबाबू सिंह ने स्थानीय थाना को एक लिखित आवेदन दिया है।

अपने आवेदन में कहा है कि वह स्थानीय इलाहाबाद बैंक से 2.68 लाख रुपये की चेक से निकासी कर बैग में रखकर बाहर निकला था । बैग में सादा चेक, आधार कार्ड, पंचायत योजना से सम्बंधित दस्तावेज समेत अन्य कागजात था । वह पैदल ही मेन रोड के पुराने एसबीआई बैंक की तरफ गया था । इसी दौरान एक प्लसर बाइक पर दो सवार अपराधी उसका बैंग झपट्टा मारकर दक्षिण की ओर भाग निकले ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026