गोपालगंज: जिले के भोरे पुलिस ने लूट की योजना बनाते दो अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है, बता दें कि भोरे पुलिस को यह कामयाबी थाना इलाके के लालाछापर स्थित नहर के पास की गई, पुलिस को यह सूचना प्राप्त हुई थी कि नहर किनारे बाइक सवार दो अपराधी किसी बड़ी लूट की योजना बना रहे हैं.
इसी बीच भोरे थाना अध्यक्ष सुभाष सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नहर किनारे छापेमारी की, जहां पर इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया,गिरफ्तार दोनों बदमाशों कि जब पुलिस ने तलाशी ली तो इनके पास से देशी पिस्तौल दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया.
पकड़े गए दोनों अपराधियो की पहचान भोरे थाना इलाके के नोनियाछापर के रामाश्रे सिह का पुत्र कृष्णा कुमार और भोपतपुरा के रामप्रीत साह का पुत्र प्रदीप साह के रूप में हुई है, वहीं पकड़े गए दोनों बदमाशों पर जिले के हथुआ थाना इलाके में पूर्व से भी दो लूट कांड के मामले दर्ज हैं, वही गोपालगंज एसपी ने बताया कि इनकी गिरफ्तारी से जिले में लूट की वारदातों में बहुत हद तक कमी आएगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…