छपरा : जिले के मशरक प्रखंड के गोढ़ना खेल स्टेडियम में आयोजित किक्रेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में छपरा ने पुछड़ी को हराकर विजेता कप पर कब्जा जमा लिया। फाइनल मैच का उद्घाटन करने पहुंचे मुख्य अतिथि हाई कोर्ट अधिवक्ता रितुराज सिंह और जिला पार्षद पुष्पा सिंह का आयोजकों द्वारा फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।आगत अतिथियों ने फीता काट और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल की शुरुआत करायी।खेल में टांस छपरा ने जीता और क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पुछड़ी की टीम ने 16 ओवर के मैच में 7 विकेट गंवाकर 167 रनों का लक्ष्य रखा।वही जबाबी पारी खेलते हुए छपरा ने 13 ओवर में 4 विकेट गंवाकर फाइनल मैच पर अपना कब्जा जमा लिया।मैन ऑफ द सिरीज़ ऐजाज को और मैन ऑफ द मैच रौशन सिंह को दिया गया। मौके पर मुख्य अतिथि हाईकोर्ट अधिवक्ता रितुराज सिंह ने कहा कि खेल मानव जीवन के स्वस्थ जीवन की शुरुआत हैं। मौके पर संयोजक मो सैफ खां समेत दर्जनों युवक मौजूद रहें।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…