छपरा

छपरा: एस एच-90 पर दो हाईवा टेलर और एक ट्रक की कोहरे में आपस में भिड़ंत, एक चालक घायल

छपरा: मशरक महम्मदपुर एसएच-90 पर कर्ण कुदरिया गोपी टोला गांव के पास सोमवार की सुबह घने कोहरे में दो हाईवा टेलर और ट्रक की भिड़ंत हो गई जिसमें एक हाईवा टेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर घटना की सूचना पर पहुची थाना पुलिस जमादार ने दल बल के साथ तीनों गाड़ियों को अपने कब्जे में ले लिया। और घायल चालक को इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां घायल चालक की पहचान उतर प्रदेश राज्य के जालौन जिला के समसीर थाना क्षेत्र के कटौरा गांव निवासी एम सिंह के 50 वर्षीय पुत्र श्याम सुंदर सिंह के रूप में हुई। वही और ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गए। मामले में घायल हाईवा टेलर चालक ने बताया कि वह गोपालगंज की तरफ जा रहा था वही बगल से ओवरटेक कर रहें ट्रक को सामने से आ रही हाइवा टेलर ने टक्कर मार गढ़े में पलट गई जिसमें तीनों दो हाइवे टेलर यूपी-53 ईटी 1295 व यूपी-77 टी 8840और ट्रक बीआर-06 जी 5905 गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। घटनास्थल पर घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस जमादार विवेकानंद त्रिपाठी ने पुलिस बल के साथ पहुंच गाड़ियों को अपने कब्जे में ले लिया और दुर्घटना से क्षतिग्रस्त गाड़ियों को जेसीबी मशीन की मदद से सड़क किनारे हटवाया और जाम एस एच-90 पर आवागमन चालू कराया।वही थाना पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024