Categories: छपरा

छपरा: मंदिर निर्माण में उपजे विवाद को लेकर मारपीट

छपरा: जिले के मांझी थाना क्षेत्र के गरया टोला गांव स्थित जरती माई मन्दिर के निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच उठे विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई जिसमें छह लोग गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों द्वारा तलवार तथा गंडासे का जमकर इस्तेमाल किया गया। सभी घायलों को पुलिस अभिरक्षा में मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचाया गया जहां पांच घायलों का इलाज चल रहा है जबकि बुरी तरह जख्मी एक ब्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायलों में शंकर चौधरी बलिराम चौधरी राजीव रंजन शशि रंजन योगेश कुमार सिंह तथा कन्हैया यादव आदि शामिल हैं। बुरी तरह जख्मी कृष्णा चौधरी के पुत्र रविन्द्र चौधरी को छपरा के बाद पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। एक पक्ष द्वारा लगभग दस राउंड फायरिंग करने की भी खबर है। हालांकि पुलिस ने घटना स्थल से मात्र एक खोखा ही बरामद किया है। घटना की खबर पाकर पहुंची मांझी थाना पुलिस को आक्रोशित ग्रामीणों के गुस्से का शिकार होना पड़ा।

बाद में स्थिति को बेकाबू होता देख छपरा सदर एसडीपीओ एमपी सिंह सीओ दिलीप कुमार बीडीओ नीलकमल ने एकमा दाउदपुर तथा रिवीलगंज थाना पुलिस को भी बुला लिया। परिस्थिति को प्रतिकूल होता देख छपरा पुलिस लाइन से एक सेक्शन महिला व पुरुष पुलिस बल को भी बुलाना पड़ा। इधर पुलिस के साथ साथ मुखिया पति शैलेश्वर मिश्रा पूर्व मुखिया विजय सिंह पूर्व जिप सदस्य धर्मेन्द्र सिंह समाज लक्ष्मण यादव निरन्जन सिंह व राजकुमार सिंह आदि अनेक ग्रामीणों ने बीच बचाव हेतु कड़ी मशक्कत की। अधिकांश ग्रामीणों का कहना था कि गांव के प्रसिद्ध समाजसेवी स्व शुभ नारायण सिंह ने जरती माई मन्दिर निर्माण हेतु तीन कट्ठा ग्यारह धुर जमीन दान में दिया था।

जिसमें मन्दिर के अलावा बरगद पीपल तथा नीम का एक बड़ा पेड़ है। गांव के ही परशुराम चौधरी कथित रूप से मन्दिर की भूमि हड़पने के उद्देश्य से जबरन निजी स्तर पर मन्दिर का निर्माण करा रहे थे जिसपर अन्य ग्रामीणों ने आपत्ति दर्ज करते हुए जबरन मन्दिर निर्माण पर रोक लगा दी। बाद में परशुराम चौधरी के परिवार के उत्तेजित सदस्यों ने अचानक हमला बोल दिया जिसमें धारदार हथियार के प्रयोग के अलावा जमकर रोड़ेबाजी व फायरिंग भी की गई। लोगों का आरोप था कि भभौली निवासी शिवजी यादव ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग की। गांव में शांति ब्यवस्था बहाल रखने के उद्देश्य से बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026