सिवान के फतेहपुर मोहल्ला स्थित एक अर्ध निर्मित मकान से मिला नौजवान अज्ञात महिला की लाश, हत्या की आशंका

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के फतेहपुर मोहल्ला स्थित एक अर्ध निर्मित मकान से एक नौजवान अज्ञात महिला का लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।तथा तरह-तरह के अटकलों का बाजार गर्म है। यहां बताते चले कि फतेहपुर मोहल्ला स्थित एक अर्ध निर्मित मकान में एक नौजवान अज्ञात महिला का लाश पड़ा हुआ था।इसी बीच मंगलवार की देर शाम मोहल्ला के कुछ युवकों द्वारा क्रिकेट खेलने वास्ते निकले हुए थे। कि तभी अर्ध निर्मित मकान से दुर्गंध आ रही थी।युवकों ने करीब जाकर देखा तो एक अज्ञात नौजवान महिला का लाश पड़ा हुआ था। युवकों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। युवकों के शोर से आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।

इसी बीच इस घटना की सूचना किसी ने नगर थाना पुलिस को दी।जहां सूचना पाकर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने पंचनामा के आधार पर अज्ञात महिला का लाश बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु सिवान सदर अस्पताल भेज दिया है।खबर प्रेषण तक उसका लाश सिवान सदर अस्पताल में पड़ा हुआ था। लाश की पहचान नहीं हो सकी थी।पुलिस लाश की पहचान करने में जुटी हुई है।लाश को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि दो-तीन दिन पूर्व किसी ने उक्त महिला की हत्या कर उसके साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से उसके लाश को अर्ध निर्मित मकान में फेंक दिया है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही खुलासा संभव हो पाएगा की उक्त महिला की हत्या किस चीज से की गई है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024