छपरा: जिले के तरैया थाना क्षेत्र के पचभिण्डा गांव में एक महिला के मायके कि जमीन को लेकर मारपीट कर घायल और कपड़े फाड़ निवस्त्र कर देने का मामला प्रकाश में आया है। इस सम्बंध में पीड़ित महिला सिवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के महम्मदपुर गांव निवासी सुखदेव साह की पत्नी सुमित्रा देवी ने कोर्ट परिवाद के आधार पर तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि मैं अपने माता-पिता की एकलौती मात्र पुत्री संतान थी। माता-पिता के मरनोपरांत मायके पचभिण्डा गांव की सम्पत्ति की एकलौती उत्तराधिकारी करी हूँ।
जिसको लेकर शिवपरसन साह, चन्द्रावती देवी, रंजीत कुमार साह, राजकुमार साह, विकास कुमार साह, रुकमीना देवी, कुमारो देवी, सरस्वती देवी, सुनीता देवी ने मिलकर मेरे मायके की जमीन को बैनामा कर लिए है। जिसकी जानकारी मुझे मिली तो मैं पूछने गई तो मुझे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट के दौरान मेरे कपड़े फार कर बेपर्दा कर दिया। आवाज सुनकर बचाने आये लोग तो उन्हें भी मारा-पीटा गया। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…