Categories: छपरा

छपरा: गीतकार डा जौहर और गायक गोप के मोरे मितवा गीत का फिल्मांकन मशरक में हुआ प्रारम्भ

छपरा: देश के जाने माने भोजपुरी- हिन्दी – उर्दू के विद्वान साहित्यकार व स्थानीय चन्द्रकेतु जौहर महविद्यालय मशरक के प्राचार्य डा जौहर शाफियावादी के चर्चित देशभक्ति रचना मोरे मितवा गीत का फिल्मांकन मशरक से शुरु हुआ।प्रसिद्ध लोक गायक रामेश्वर गोप के स्वर में गाये इस गीत की शूटिंग में डा जौहर के भी कुछ व्यक्तिव को फिल्मांकित किया गया।बाजार स्थित मंगल मार्केट के एक उद्यान में मोरे मितवा की करीब आधा दर्जन पंक्तियों का फिल्मांकन गायक रामेश्वर गोप और रचनाकार डा जौहर पर किया गया।इडेन फिल्मस् मुम्बई के बैनर तले प्रसिद्ध फिल्मकार मिथिलेश प्रसाद के निर्देशन में शुरू हुई शूटिंग में डा जौहर के निजी दैन्दिनी कार्यों की भी कैमरे में कैद किया गया।

फिल्मकार मिथिलेश के अनुसार गीत के भाव पक्ष के आधार पर विभिन्न स्थलों पर इसकी शूटिंग की जाएगी गायक गोप के स्वर में ध्वन्यांकित इस गीत में र्चचित गायिका रूचि सिंह ने भी सहगायन किया है।रघुवीर नारायण की बटोहिया गीत और भिखारी ठाकुर की विदेशिया शैली पर आधारित मोरे मितवा गीत की काफी सराहना मिली है।करीब 20 मिनट के गीत प्रधान फिल्म के रचनाकार डा जौहर ने बताया कि धन धन भूमि भैया भारत के देशवा से मोरे हिन्द प्राण के आधार मोरे मितवा गीत को बटोहिया के पूरक गीत के रूप में लोग पसन्द कर रहे हैं।जौहर के अनुसार रघुवीर बाबू की बटोहिया आजाद भारत के पूर्व की मनोरम दास्तां कहती है जब कि मोरे मितवा आजादी के बाद के हमारे मजबूत और विकसित देश की कहानी कहती हुई दिखती है।मौके पर युवा साहित्यकार व भोजपुरी के प्रसिद्ध व्यंग कार सुमेर सिंह काका के पुत्र सुजीत कुमार सिंह ,सागर कुमार आदि ने तकनीकी पक्ष का सहयोग किया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026