छपरा: जिले के तरैया थाना क्षेत्र के बगही हरखपुर गांव में पूर्व के जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट की घटना में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों का उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में चल रहा है। वही गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस मारपीट की घटना में बैजनाथ राय, मुन्ना कुमार, पंकज कुमार, रामदास राय, दूधनाथ राय, शिवनाथ राय, मनीष राय, राज किशोर राय, समेत अन्य लोग शामिल हैं।
सभी घायलों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में चल रहा है। वही गंभीर रूप से घायल बैजनाथ राय, रामदास राय, व दूधनाथ राय को बेहतर उपचार के लिए चिकित्सकों ने छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। इस संबंध में पीड़ित पक्षों द्वारा स्थानीय थाने में अलग-अलग शिकायत प्रतिवेदन दिया गया है। पुलिस प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…