Categories: छपरा

छपरा: रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोगों पर FIR दर्ज

छपरा: सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र के गलिमापुर गांव में रास्ता के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना हो गई। घटना को लेकर तरैया थाने में दोनों पक्षो से एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें एक दर्जन लोगों को नामजद किया गया है। एक पक्ष के बच्चु मांझी द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में आरोप है कि शिवरत्न मांझी, सोनू मांझी, रूपानी कुमारी, उषा देवी, मनोर मांझी, काजल मांझी, लंगटा मांझी, पनपती देवी, गोरख मांझी, तूफान मांझी ने धान का फसल नष्ट कर दिया।

विरोध करने पर उक्त सभी लोगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट के दौरान पत्नी का मंगलसूत्र नोच लिया तथा पॉकेट से पांच हजार रुपये निकाल लिया। वहीं दूसरे पक्ष के शिवरत्न मांझी का आरोप है कि बच्चु मांझी रास्ते को बास और लकड़ी रखकर बाधित कर दिया था। उसी को हटाकर रास्ता खाली कर रहे थे तो बच्चु मांझी, उनकी पत्नी कुंती देवी, पतोहू रानी देवी ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। पुलिस मामले में दोनों पक्षो से प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026