Categories: छपरा

छपरा: करकटनुमा मकान में लगी, आग हजारों संपत्ति और खाने के सामान भी जलकर राख

छपरा: जिले के बनियापुर प्रखंड क्षेत्र के कन्हौली संग्राम गांव में शुक्रवार को आगलगी की घटना में हजारों रुपये मूल्य की सामग्री जलकर मलवे में तब्दील हो गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सरेया पंचायत के वार्ड संख्या 14 नहर के समीप स्थित अख्तर अली के घर से दोपहर में अचानक एका- एक आग की चिंगारी निकलनी लगी। जो देखते ही देखते बिकराल रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना पर आसपास के सैकड़ो लोग पहुँच आग बुझाने में जुट गए। इस बीच स्थानीय पप्पू राय, हरेराम गुप्ता, इलताफ हुसैन, नकीबुल गौस, नंद कुमार आदि लोगों ने मामले की सूचना बनियापुर थाने को दी। जिसके बाद थाने से अग्निशमन की गाड़ी पहुँची तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया। उसके बाद काफी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

गनीमत रही कि जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया।वरना बड़ी घटना हो सकती थी। क्योंकि आसपास में कई घर है। साथ ही घटना के समय पछुआ हवा भी चल रही थी। घटना से पीड़ित अख्तर अली ने बताया कि आगलगी में दो बेड़ी- खोप, आठ बोरी गेंहू, सूखने के लिये रखे दस बोरी धान, एक चौकी, मवेशी के लिये रखे पुआल जलकर खाक हो गए है। मामले की लिखित सूचना कार्यालय को भी दी गई है। इस दौरान पीड़ित परिवार के तीन सदस्य भी घायल हो गए। जिनमें सबीना खातून (35 वर्षीय) खुशबू निशा (12 वर्षीय), एवं आरिफ रज़ा(05 वर्षीय) भी घायल हो गए।

जिनका स्थानीय स्तर पर इलाज चल रहा। घटना की लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि चूल्हे से निकली चिंगारी की वजह से घटना हुई है। जबकि कुछ लोगों ने बताया कि बच्चों द्वारा अगरबत्ती जलाकर भाग दौड़ के क्रम में आग लगी है। वहीं कुछ लोगों ने बताया कि पीड़ित परिवार के लोग शादी-विवाह में पटाखा फोड़ने का काम करते है। जिसे सूखने के लिये रखा गया था। जहाँ अगरबत्ती चलने की वजह से आग लगी है। हालांकि लोगों की माने तो आगलगी की घटना के दौरान पटाखे फूटने की भी जोरदार आवाज हुई। जिससे कुछ देर के लिये लोग सहम गए थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026