परवेज अख्तर/सिवान: शनिवार को देर रात ओपी थाना क्षेत्र के बंगरा गांव से हर्ष फायरिंग के मामले में एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया. बताया जाता है कि गिरफ्तार बंगरा निवासी ध्रुव नाथ उपाध्याय के पुत्र मिथिलेश उपाध्याय के रिश्तेदारी सिसवन थाना के किसी गांव में बारात आई थी. जहां आरोपित आर्केस्ट्रा के स्टेज पर चढ़कर हाथ में पिस्टल लहराते हुए नर्तकीओ के साथ डांस किया. इस दौरान डांस का वीडियो वायरल हो गया. वरीय पदाधिकारियों के संज्ञान में आते ही जांच पड़ताल के पश्चात लकड़ी नबीगंज ओपी प्रभारी सूरज कुमार को निर्देश दिया गया कि बंगरा गांव निवासी मिथिलेश उपाध्याय को गिरफ्तार किया जाय.
वीडियो वायरल होने के 10 घंटे बाद ओपी प्रभारी ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. ओपी प्रभारी ने स्वलिखित बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर रविवार को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया. पूछे जाने पर ओपी प्रभारी ने बताया कि मिथिलेश के घर से कोई हथियार या अवैध सामान बरामद नहीं हुआ. स्वत: मिथिलेश ने बताया कि बारात में पहुंचे दूसरे व्यक्ति के पास से हथियार लेकर मैंने नर्तकियों के साथ डांस किया था. क्षेत्र में इसकी चर्चा जोरों पर है और नर्तकियों के साथ डांस करने वाले युआओं में भी हड़कंप है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…