Categories: छपरा

छपरा: माघ पूर्णिमा पर सारण के बंगाली बाबा घाट पर गंगा महा-आरती का आयोजन

छपरा: बुधवार, माघ मास की अंतिम पूर्णिमा के, ( उपरांत फाल्गुन का महीना आरंभ हो जाएगा)। इस पूर्णिमा को माघी पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इसी तिथि पर संत रविदास का जन्म हुआ था इस कारण से माघी पूर्णिमा विशेष महत्व है। वहीं इस माघी पूर्णिमा के अवसर पर चिरान्द विकास परिषद तथा गंगा समग्र के संयुक्त तत्वाधान में बंगाली बाबा घाट पर गंगा महाआरती सम्पन्न किया गया ।

जानकारी हो कि, हिंदू धर्म में माघ के महीने का विशेष महत्व होता है। माघ का महीना स्नान, ध्यान, जप, तप और दान करने के लिए सर्वश्रेष्ठ माह माना गया है। इस बार बुधवार यानि कि 16 फरवरी को माह मास की अंतिम पूर्णिमा है,फिर इसके बाद फाल्गुन का महीना आरंभ हो जाएगा। इसी के मद्देनजर गंगा महाआरती का आयोजन किया गया। आरती के मुख्य यजमान शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर आर बी सिंह उनके उनके पुत्र गोपाल सिंह तथा पुत्र वधू वंदना सिंह बने वाराणसी से आए आचार्य पंकज पाठक द्वारा वैदिक विधि से गंगा पूजन कराया गया तत्पश्चात महा आरती प्रारंभ की गई ।

उक्त अवसर पर चिरान्द विकास परिषद तथा गंगा समग्र के पदाधिकारी सदस्य श्याम बहादुर सिंह ,रणवीर सिंह, मनोज कुमार तिवारी जजन प्रसाद यादव सुमन साह, गुड्डू सिंह, मिथिलेश सिंह, बहारन राय, सुरेश पासवान पवन कुमार नागेंद्र कुमार हर्ष रंजन, उत्कर्ष रंजन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। चिरान्द विकास परिषद के सचिव व गंगासमग्र के उत्तर बिहार के सह संयोजक श्रीराम तिवारी ने बताया कि वैसे तो, हर माह पूर्णिमा को बंगाली बाबा घाट पर गंगा महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। लेकिन, पिछले एक माह से कोरोना संक्रमण के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026