Categories: छपरा

छपरा में दो बाइक की सीधी टक्कर में एक युवक की मौत, दो घायल, पटना रेफर

छपरा: जिले के छपरा- गड़खा मुख्य मार्ग पर जसोसती पोखरा के पास दो बाइक की सीधी टक्कर हो गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई है। जबकि दो युवक को गंभीर स्थिति में छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है।इस बात की जब स्थानीय थाना पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जहां पोस्टमार्टम के बाद मृतक के परिजनों को पार्थिक शरीर सौप दी गई है।

मृतक की पहचान रिविलगंज थाना क्षेत्र के गोदना मठिया गांव निवासी ध्रुप गिरी के पुत्र अमित गिरी के रूप में पहचान की गई है। वही अन्य दो युवक को गंभीर स्थिति देखते हुए छपरा सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया है। जिनका समाचार प्रेषण तक पहचान नहीं की गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026