Categories: छपरा

छपरा: वाहन की चपेट में आने से बच्ची की मौत

छपरा: जिले के तरैया थाना क्षेत्र के तरैया अमनौर एसएच-104 सड़क स्थित रामपुर महेश गांव में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बच्ची की मौत हो गई है। मृतिका उक्त गांव निवासी झुन्नू नट की पुत्री रागनी कुमारी बताई जाती है। इस संबंध में मृतिका के पिता झुन्नू नट ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि सुबह में मेरा भाई मिथुन नट मेरी पुत्री रागनी कुमारी को लेकर दुकान पर मिठाई खरीदने जा रहा था।

इसी दौरान सड़क पार करने के दौरान पचरौड़ की तरफ से काफी तेजी गति आ रहे एक वाहन ने मेरे भाई और पुत्री को धक्का मार कर भाग गया। धक्का लगने के बाद मेरी पुत्री रागनी कुमारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा मेरे भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसका रेफरल अस्पताल तरैया में उपचार किया गया। किसी अज्ञात वाहन के चालक द्वारा तेजी व लापरवाही से वाहन चलाने से धक्का लगा जिससे मेरी पुत्री की मौत हो गई। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026