पटना: जिले में जमीनी विवाद को लेकर हिंसक झड़प में जमकर गोलीबारी करने का मामला सामने आया है. इस दौरान कई वाहनों को उपद्रवी लोगों ने आग के हवाले कर दिया। दरअसल विभूतिपुर थाना के रुपौली खुर्द गांव मे दो पक्षों के बीच जमीन कब्जा को लेकर विवाद चल रहा था।
जिसमें आज जमीन पर कब्जा करने दूसरी जगहों से अपराधी तत्व के लोग आए थे। दोनों पक्ष में मारपीट होने लगा। इस मौके पर असामाजिक तत्वों ने फायरिंग की। जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों को देखकर बदमाश भागने लगे। लेकिन भीड़ देख गाड़ी छोड़कर सभी भागने में सफल रहे। लेकिन आक्रोशित भीड़ ने बदमाशों के एक चार चक्का गाड़ी और 2 मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया।
बताया जाता है कि रत्न दास और राम कृष सिंह के बीच जमीनी विवाद चल रहा था। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी है। उधर इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…