Categories: छपरा

छपरा: प्रेमिका ने रुकवाई शादी तो प्रेमी ने किया अपहरण, गला दबाकर मारा

छपरा: बिहार में एक प्रेमी में प्रेमिका से दिल दहला देने वाला बदला लिया है। बगहा में प्रेमी के घर से लापता प्रेमिका का शव जंगल में गड्ढे में मिला है। युवती की गला दबाकर हत्या की गई थी। इसके बाद शव को जल्दी गलाने के लिए गड्ढा खोदकर उसके ऊपर काफी मात्रा में नमक डाला गया था। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

आरोपी युवती के गांव का ही रहने वाला है।SDPO कैलाश प्रसाद ने बताया कि आरोपी पप्पू राव ने प्रेम जाल में फंसा कर शादी का झांसा दिया और एक महीने तक अलग-अलग शहरों में लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद 16 फरवरी को किसी दूसरी लड़की से शादी करने लगा। लिहाजा तिलक समारोह में ही प्रेमिका रानी पहुंच गई। लड़के ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद वो लड़की प्रेमी के घर पर ही धरने पर बैठ गई।

धरने पर बैठने के दूसरे दिन उसने महिला थाने में मामला दर्ज कराया और फिर लड़के के घर जाकर वही धरना दे दिया। इसके बाद लड़की लापता हो गई थी। परिजनों ने लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कराई। सूचना के बाद पुलिस तत्काल हरकत में आई और लड़के के परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। इसमें हत्या का खुलासा हुआ और पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम कराया।

गला दबाकर हुई है हत्या

SDPO ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला गला दबाकर हत्या करने का मामला प्रतीत हो रहा है। हत्या किस तरह से की गई है यह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। उन्होंने बताया कि आरोपी ने शव का साक्ष्य मिटाने की नीयत से सुदूर जंगल क्षेत्र में गड्ढा खोदकर शव के ऊपर काफी मात्रा में नमक डाला था। ताकि स जल्दी से गल सके। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026