परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी.नगर थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में बेखौफ अज्ञात चोरों ने शनिवार की देर रात मोटर पार्ट्स की दुकान एवं घर में घुसकर तीन लाख रुपए के सामानों की चोरी कर चोरों ने घटना को अंजाम दिया.घटना को लेकर व्यवसाइयों एवं ग्रामीणों में पुलिस के प्रति रोष है. इस मामले में उसरी गांव निवासी रविकांत वर्मा ने थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कराई है. आवेदन में उन्होंने कहा कि सीवान रोड स्थित स्टेट बैंक के नीचे बर्मा मोटर के नाम से मेरी दुकान है.सभी मैकेनिक गैरेज में आई गाड़ियों की मरम्मती करने के बाद दुकान बंद कर घर चले गए. सुबह आसपास के लोगों ने फोन पर बताया कि आपके दुकान का शटर टूटा हुआ है.
इसके बाद दुकान पर पहुंच कर देखा तो दुकान में रखे लाखों रुपए की मोबिल, स्टूमेंट, स्पेयर पार्ट्स समेत अन्य सामानों कि चोरी अज्ञात चोरों द्वारा कर ली गयी है. गैरेज से चोरों ने अनुमानित डेढ़ लाख रुपए के सामानों की चोरी की हैं. उधर चाचोपाली बाजार स्थित नंदकिशोर तिवारी के घर में घुसकर अज्ञात चोरों ने शादी में आई महिलाओं के कपड़े, गहने एवं 15 हजार नगदी समेत डेढ़ लाख रुपए के सामानों की चोरी कर लिया.इस मामले में सुजीत उर्फ घुटुन तिवारी ने थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है.सभी रिश्तेदार मेरी शादी समारोह में शामिल होने आए थे. इस संबंध में इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि दोनों चोरी की घटना शिकायत मिली है. जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खांगाली जा रही हैं. जल्द ही चोरों की पहचान कर ली जाएगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…